होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आधी रात को साफ हुई बिहार चुनाव की तस्वीर, नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ फिर बनेगी NDA सरकार

आधी रात को साफ हुई बिहार चुनाव की तस्वीर, नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ फिर बनेगी NDA सरकार

 

बिहार चुनाव में कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जीत की तस्वीर साफ हो गई है। तेजस्वी यादव के साथ कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार नीतीश कुमार की नैया पार हो ही गई। ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन यानी एनडीए ने बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि राजद महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। इसके साथ ही बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने वाली है। वही, नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है। बता दें कि बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए। वही, बिहार में बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए था। 

देखिए किस पार्टी के खाते में आई कितनी सीटें 

पार्टी  Total Seats  BJP JDU RJD CONGRESS Other
नतीजे     243

 

Won : 74

 

Won : 43

 

Won : 75

 

Won : 19

 
 
Won : 
 
All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen- 5
BSP - 1
CPI - 2
CPI (M) - 2
CPI (ML) (L) - 12
HAM (Secular) - 4
Independent - 1
LJP - 1
VIP - 4
 


संबंधित समाचार