होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bihar Chunav 2025 : 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए दोपहर 1 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान ?

Bihar Chunav 2025 : 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, जानिए दोपहर 1 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान ?

 

Bihar Election 2025 : आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण की 121 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। 45341 बूथों पर वोटिंग के लिए मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलना है। जबकि 6 विधानसभा क्षेत्रों में 2135 बूथों पर वोट 5 बजे तक पड़ेंगे। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। 

गोपालगंज में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान

पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 42.31 दर्ज किया गया। खबर लिखने तक गोपालगंज में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।

जानिए कहां-कितना प्रतिशत हुआ मतदान

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक गोपालगंज जिले में सर्वाधिक 46.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि पटना में सबसे कम 37.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अन्य जिलों में मधेपुरा में 44.16, सहरसा में 44.20, दरभंगा में 39.35, मुजफ्फरपुर में 45.41, सिवान में 41.20, सारण में 43.06, वैशाली में 42.60, समस्तीपुर में 43.03, बेगूसराय में 46.02, खगड़िया में 42.94, मुंगेर में 41.47, लखीसराय में 46.37, शेखपुरा में 41.23, नालंदा में 41.87, भोजपुर में 41.15 और बक्सर में 41.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 


संबंधित समाचार