होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिहार में 243 सीटों पर मतदान संपन्न, वोटिंग का बना नया रिकार्ड, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

बिहार में 243 सीटों पर मतदान संपन्न, वोटिंग का बना नया रिकार्ड, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

 

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार में मतदान समाप्त हो गया है। अब केवल वे ही वोट डाल सकते हैं जो पहले से ही कतार में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अंत में, अब तक का सबसे ज़्यादा 67.14% मतदान हुआ।

बता दें, बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

दूसरे चरण में 122 सीटों पर हुआ मतदान

मालूम हो, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर 3.7 करोड़ मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से ज़्यादा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो एक रिकॉर्ड है। दूसरे चरण में 1,302 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। इनमें से 1,165 पुरुष उम्मीदवार थे, जबकि केवल 136 महिला उम्मीदवार थीं। इन 122 सीटों में से 101 सामान्य वर्ग के लिए, 19 अनुसूचित जाति के लिए और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं।

अब 14 नवंबर का इंतजार 

उल्लेखनीय हो कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। यहां बहुमत का आंकड़ा 122 है। राज्य में इस समय NDA की सरकार है। दूसरी ओर विपक्ष में RJD, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP का महागठबंधन है। दोनों गठबंधनों ने चुनाव प्रचार में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।


संबंधित समाचार