होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक ने घर में पति अभिनव शुक्ला संग मनाया करवा चौथ, लांघी रेड जोन की दहलीज

Bigg Boss 14: रुबीना दिलाइक ने घर में पति अभिनव शुक्ला संग मनाया करवा चौथ, लांघी रेड जोन की दहलीज

 

टीवी की दुनिया में बिग बॉस 14 की शुरूआत हुए 1 महीने बीत चुका है। बीते दिनों से शो खुब धमाल मचा रहा है और मेकर्स दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए घर में आए दिन एक बाद एक नए कलाकारों की एंट्री करवा रहे है। बता दें कि बिग बॉस के घर में हर त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आज रात घर का माहौल कुछ खुशनुमा भी होने वाला है। एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक करवा चौथ का व्रत रखेगी और पति अभिनव शुक्ला की लम्बी उम्र के लिए दुआएं मांगेंगी।  

हाल ही में मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में अभिनव शुक्ला रुबीना दिलाइक का प्यार देखकर इमोशनल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं निक्की तम्बोली के साथ सभी घर वाले इस जोड़ी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए हैं।

जानकारी के लिए बता दे साल 2018 में रुबीना दिलाइक ने अभिनव शुक्ला संग सात फेरे लिए थे। रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की शादी शिमला में हुई थी। प्री और पोस्ट वेडिंग फंक्शन में रुबीना दिलाइक की हर ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।


संबंधित समाचार