होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित खिलाड़ी असीम रियाज, आखिर हैं कौन...?

बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित खिलाड़ी असीम रियाज, आखिर हैं कौन...?

 

बिग बॉस 13 के सबसे लोकप्रिय सदस्यों में से एक असीम रियाज अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। अपनी बॉडी और अपने लुक्स की वजह से असिम ने  भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। असीम को मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक रहा है।  इसी के चलते उन्होंने विदेशों में अपनी मॉडलिंग से भारत को रिप्रेजेंट किया है।

असीम रियाज मूल रूप से कश्मीर से हैं जो फिलहाल काफी समय से मुंबई में रह रहे हैं। अपनी फर्राटेदार अंग्रेज़ी में बात करने वाले असीम फिलहाल हिंदी टेलीविज़न के कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में दिखाई दे रहे हैं। असीम रियाज का जन्म 13 जुलाई, 1993 को जम्मू में हुआ था। असीम ने अपने स्कूल की पढाई ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू - कश्मीर से पूरी की है।

असीम ने ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग पर पूरी तरह ध्यान देने का फैसला किया था। असीम रियाज के एक भाई हैं जो पेशे से डॉक्टर हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनकी जानकारी फिलहाल किसी को मालूम नहीं हैं। असीम ने देश विदेश में कई सारे विज्ञापनों में काम किया है और अब वो खुदको आज़माना चाहते हैं।

असीन ने कम उम्र से ही असीम ने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया था। 2014 से असीम ने अपने मॉडलिंग का सफर शुरू किया था। ‘ब्’लू (ब्लू) कंपनी’ से असीम ने विज्ञापनों की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद असीम ने ‘ब्लैकबेरी’, ‘नुमेरो यूनो’ जैसी बड़ी कंपनियों के लिए भी मॉडल बन विज्ञापनो में काम किया था।

इंस्टाग्राम और फेसबुक में भारी फैन फॉलोइंग पाने के बाद असीम ने लोकल विज्ञापनों के लिए काम करना शुरू किया था। वहीं अगर उनके निजी ज़िंदगी के बारे में लोगो को कुछ ज़्यादा जानकारी नहीं है। बिग बॉस 13 में आने से पहले असीम लाइमलाइट से दूर थे। असीम की लव लाइफ के बारे में भी अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है।

 


संबंधित समाचार