होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत! PMAY के तहत छह हजार घरों के निर्माण को मिली मंजूरी

हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत! PMAY के तहत छह हजार घरों के निर्माण को मिली मंजूरी

 

PMAY for Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से हो रही बर्बादी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए छह हजार घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। बता दें कि प्रदेश में करोड़ों के नुकसान के बाद केन्द्र द्वारा दी गई इस मदद को किसी संजीवनी से कम नहीं आंका जा रहा। प्रदेशवासियों में से इस आपदा में जिनके आशियाने बर्बाद हो गए, उन लोगों के लिए ये खबर बेहद अहम है।

अनुराग ठाकुर ने केन्द्र सरकार का जताया आभार
इसकी जानकारी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अतिरिक्त 6,000 घरों को मंजूरी दी गई है। इसके लिए अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर इस राहत के लिए आभार व्यक्त किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल विकराल प्राकृतिक आपदा की मार झेल रही है। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार तत्परता से हर संभव सहायता कर रही है।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वर्षा व बाढ़ प्रभावितों को घर देने का अनुरोध किया था। इसके बाद हिमाचल में छह हजार घरों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री ने हमारे अनुरोध पर पांच हजार घरों के निर्माण की मंजूरी दी थी।  

CM के निर्देश पर हमने की थी मुलाकात'- ग्रामीण विकास मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 
वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी इस मदद के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और बताया कि सीएम सुक्खू के ही निर्देश पर उन्होंने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित पत्र राज्य सरकार को प्राप्त हो चुका है। जल्द ही इससे जुड़े नियम की जानकारी भी मिल जाएगी। साथ ही अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को के साथ उनके मंत्री भी ग्राउंड जीरो पर हैं और लगातार काम में जुटे हुए हैं।

वहीं दोनों नेताओं के बयान सुनने के बाद ये साफ देखा जा सकता है दोनों ही पार्टियां PMAY के आड़ में श्रेय लेना चाह रही हैं। हालांकि जनता के लिए खुशी खबरी तो है पर उनके मन में एक ये भी डर है कि कहीं उन्हें अपने सपनों के आशियाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़ें।  


संबंधित समाचार