होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM मनोहर लाल खट्टर की बड़ी घोषणा, 5 मेट्रो स्टेशन के बदले नाम

CM मनोहर लाल खट्टर की बड़ी घोषणा, 5 मेट्रो स्टेशन के बदले नाम

 

हरियाणा सरकार ने बहादुरगढ़ मेट्रो लाइन के तीन और बल्लभगड़ मेट्रो लाइन के दो स्टेशनों का नाम बदल दिया है। कल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की। इन स्टेशनों का नाम बदलने के लिए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सीएम को पत्र भी लिखा था।

 

बता दें सीएम मनोहर लाल ने पांचों स्टेशनों का नाम बदलने के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद स्टेशनों के नाम बदले गए हैं।

 

 

          स्टेशन का पुराना नाम

          स्टेशन का नया नाम

   बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन

   अमर शहीद राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन

   एमसीबी कालोनी स्टेशन

   संत सूरदास मेट्रो स्टेशन

   एमआईई मेट्रो स्टेशन

   पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन

   सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन

   ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन

   बस स्टैंड स्टेशन

   बहादुरगढ़ सिटी स्टेशन

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जुलाई 2018 में भेजे पत्र में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा था कि हरियाणा की महान धरा पर जन्मे राष्ट्रभक्तों, शूरवीरों और रणबांकुरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे दी। आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों में बल्लभगढ़ के नरेश राजा नाहर सिंह का बलिदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है।

 

 


संबंधित समाचार