होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा को मिली बड़ी सफलता

अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा को मिली बड़ी सफलता

 

अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में शनिवार को हरियाणा की महिला पहलवानों ने सात स्वर्ण अपने नाम कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा हरियाणा के पहलवानों ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम कर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया।

 

दूसरे स्थान पर रहने वाली उत्तर प्रदेश की टीम 158 अंकों के साथ हरियाणा से काफी पीछे है। उत्तर प्रदेश के हिस्से एक स्वर्ण पदक आया।

 

पंजाब के हिस्से एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक आए। इस प्रदर्शन के बूते पंजाब तीसरे स्थान पर रहा।

 

बता दें गोरबाडी इंडोर स्टेडियम में खेली गई इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सभी 10 खिलाडि़यों को 12 नवंबर से रोमानिया में शुरू हो रही अंडर-23 विश्व चैंपियशिप का टिकट भी मिल गया है।

 


संबंधित समाचार