होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मधुमक्खी काट ले तो कैसे निकाले डंक?, कैसे करें इलाज ? जानिए ये है साधारण तरीका

मधुमक्खी काट ले तो कैसे निकाले डंक?, कैसे करें इलाज ? जानिए ये है साधारण तरीका

 

Health Update: किसी गार्डन में या यूं भी चलते-फिरते अचानक मधुमक्खी का काटना काफी आम समस्या है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में इसे घरेलू उपचारों से ठीक किया जा सकता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए यह पता होना जरूरी है कि अगर मधुमक्खी काट ले, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और कब बिना देरी किए अस्पताल भागना चाहिए।

मधुमक्खी काटने पर क्या होता है?

जब मधुमक्खी डंक मारती है, तो वह त्वचा में अपना जहर छोड़ देती है। इसके तुरंत बाद ये लक्षण दिखाई देते हैं-

तेज चुभन और अचानक दर्द
काटने वाली जगह पर रेडनेस और सूजन।
हल्की खुजली या जलन महसूस होना
डंक वाली जगह के बीच में एक छोटा सफेद निशान दिखना

इन स्थितियों में तुरंत अस्पताल जाकर जांच करवानी चाहिए

अगर किसी व्यक्ति पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। भले ही एलर्जी न हो, लेकिन शरीर में जहर की मात्रा बढ़ने से टॉक्सिक रिएक्शन हो सकता है। वयस्कों को 10 से ज्यादा डंक और बच्चों को 5 से ज्यादा डंक लगने या अगर डंक मुंह के अंदर, गले पर या आंखों के पास लगा हो, तो इन स्थितियों में तुरंत अस्पताल जाकर जांच करवानी चाहिए।


नोट - ये सामान्य जानकारी है। जनता टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता | 


संबंधित समाचार