हरियाणा के सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को हुए उपचुनाव का नतीजा आज यानि 10 नवंबर को घोषित हो गया है। बरोदा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने पहलवान को चुनावी अखाड़े में 10566 मतों के मार्जिन से पटखनी दी है। बरोदा उपचुनाव में इंदुराज नरवाल ने 60636 वोटों से जीत हासिल की। वही, योगेश्वर दत्त को 50070 वोट मिले।
देखिए किस पार्टी को कितने वोट मिले
यह भी पढ़ें- हरियाणा में दिवाली पर अब दो घंटे पटाखे बेचने व बजाने की छूट