होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बद्दी में जमीन विवाद बना रणभूमि, दो मुस्लिम परिवारों में खू*नी झड़प, 8 घायल; क्रॉस केस दर्ज

बद्दी में जमीन विवाद बना रणभूमि, दो मुस्लिम परिवारों में खू*नी झड़प, 8 घायल; क्रॉस केस दर्ज

 

Solan Crime News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हरायपुर में जमीन को लेकर दो परिवार भड़ गए। लंबे समय से चल रहा यह विवाद मंगलवार रात को हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मानपुर थाना में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है. घटना में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक पक्ष ने मोबाइल से बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में फिर मामले को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की गई। 

एक-दूसरे पर लगाए आरोप 

मुस्लिम समुदाय से संबंधित पीड़ित पक्ष हुसन ने बताया कि वे अपने मकान पर लेंटर डाल रहे थे, तभी नशे में धुत कुछ लोग आए और मारपीट शुरू कर दी। बाद में दर्जनों लोग हथियार लेकर पहुंचे और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया। घर में तोड़फोड़ की गई, गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने कहा कि यह कोई धार्मिक विवाद नहीं, बल्कि पुराना जमीन का मामला है, जो कोर्ट में चल रहा है. कुछ लोग इसे हिंदू-मुस्लिम रंग देकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। 

खलील नामक युवक ने कहा कि उनके पिता 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और वे खुद 40 के करीब हैं। आज तक किसी से धार्मिक विवाद नहीं हुआ. यह सिर्फ जमीन का झगड़ा है। रात में काम कर रहे थे तो कुछ लोग शराब पीकर आए, काम रुकवाया और धमकियां दीं। बाद में दर्जनों लोग हमला करने पहुंचे। उन्होंने भी इसे धार्मिक रंग देने की साजिश बताया और क्षेत्र में शांति की अपील की। कहा कि अगर परिवार को कोई नुकसान हुआ तो माहौल बिगाड़ने वाले जिम्मेदार होंगे। 

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया?

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया। घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता से हो रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव न फैले.यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और स्थानीय लोग अफवाहों से बचने तथा शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से संयम बरतने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कोई दो धर्म का मुद्दा नहीं बल्कि आपस में दो परिवारों का जमीनी विवाद है। 


संबंधित समाचार