होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BAC 2022: PV Sindhu ने क्वार्टरफाइनल में He Bing Jiao को दी मात, सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

BAC 2022: PV Sindhu ने क्वार्टरफाइनल में He Bing Jiao को दी मात, सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

 

एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप (Asian Badminton Championships) के सेमीफाइनल में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने चीन (China) की ही बिंगजियाओ को शिकस्त देकर धमाकेदार एंट्री कर ली है। बिंगजियाओ को सिंधु ने 21-9, 13-21, 21-19 से हराया। एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के सिंग्ल्स ईवेंट में सिंधु एकमात्र भारतीय बची हैं।

शानदार शुरुआत
दो बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने खेल में शानदार शुरुआत की। सिंधु पहले सेट में ही बिंगजियाओ पर पूरी तरह से भारी पड़ गईं। आखिरकार उन्होंने 21-9 से ही बिंगजियाओ को शिकस्त देकर पहला सेट जीत लिया। सिंधु के प्रहार के आगे बिंगजियाओ बिल्कुल हिल भी नहीं पाईं।

वहीं दूसरे सेट में कांटे का टक्कर देखने को मिला। बिंगजियाओ ने शानदार वापसी की और 8-8 से स्कोर बराबरी के बाद आगे चलती चली गईं। बिंगजियाओ 19-12 से आगे निकल गईं फिर यह सेट उन्होंने 21-13 से अपने नाम कर लिया।



तीसरे सेट में कांटे का टक्कर
तीसरे सेट में सिंधु ने बिंगजियाओ को इस सेट में कोई मौका ही नहीं दिया। सिंधु ने 2-2 बराबर होने के बाद  6-2 से बढ़त बना ली। इसके बाद वह रुकीं नहीं और बड़ी बढ़त बना ली लेकिन बिंगजियाओ ने वापसी कर मुकाबले को कड़ा मुकाबला बना दिया। आखिरकार सिंधु से 21-19, से तीसरा सेट जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।

यह भी पढ़ें- England Test Captain: जो रूट के बाद बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान 


संबंधित समाचार