अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण हेतु हुई भूमि की खरीद में 16.5 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन,श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान सामने आने के बाद मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है।
सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआई कराने की मांग की है। उन्होंने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से 2 करोड़ रुपए कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीधे-सीधे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, वह इस तरह के आरोपों से नहीं डरते है। वह खुद पर लगे आरोपों का अध्ययन करेंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा,हम पर तो महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था और हम आरोपों से नहीं घबराते। मैं इन आरोपों का अध्ययन और उनकी जांच करूंगा। आपको बता दें संजय सिंह ने कहा इस तरह ये खेल किया गया। कोई सोच भी नही सकता कि अयोध्या सदर तहसील के बाग बिजैसी गांव में पांच करोड़ 80 लाख रुपये की मालियत वाली गाटा संख्या 243, 244 और 246 की जमीन सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी नामक व्यक्तियों ने कुसुम पाठक और हरीश पाठक से 18 मार्च को दो करोड़ रुपए में खरीदी थी।
यह भी पढ़ें- CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 2022 में गुजरात में विधानसभा की सभी सीटों पर AAP लड़ेगी चुनाव