होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव- मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा में समय पर होंगे विधानसभा चुनाव- मनोहर लाल खट्टर

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे। ये चुनाव सितंबर-अक्टूबर महीने में हो सकते हैं। खट्टर ने कहा कि एनडीए के सांसदों को शनिवार को दिल्ली बुलाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 90 की 90 विधानसभा सीट पर कार्य करेंगे। लोकसभा चुनाव में 83 विधानसभा सीट में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। विधानसभा चुनाव में इससे बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।

बताते चलें कि मोदी लहर में एक बार फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। इस लहर में हरियाणा के कई दिग्गज और राजनीतिक घरानों के किले ढह गए। सूबे के चार पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल, देवीलाल, भजनलाल और हुड्डा परिवार चुनाव हार गए।


संबंधित समाचार