होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आषाढ़ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान खोल सकता है किस्मत के बंद दरवाजे, धन-धान्य से भर जाएगा घर

आषाढ़ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान खोल सकता है किस्मत के बंद दरवाजे, धन-धान्य से भर जाएगा घर

 

Ashadha Purnima 2026: इस साल 29 जुलाई 2026 को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। हर माह में आने वाली पूर्णिमा महत्वपूर्ण मानी जाती है। लेकिन आषाढ़ पूर्णिमा का खास धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन गुरुजनों का पूजन का विधान है। आषाढ़ पूर्णिमा को वेद व्यास जयंती या व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना का भी विधान है। इसके अलावा आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा के दिन क्या दान करना चाहिए।


अन्न दान

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को खाने पीने की चीजों का दान करें। ऐसा करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। अन्न का दान करने से घर का भंडार धन-धान्य से भरा रहता है। साथ ही माता अन्नपूर्णा की विशेष कृपा बनी रहती है। 

वस्त्र का दान

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से घर-परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।

धन का दान

अपनी क्षमतानुसार गरीब और जरूरतमंद को धन का करें। धन का दान करने से आपके ऊपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही धन-धान्य में बरकत होती है।

अध्ययन से जुड़ी चीजें

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा भी मनाई जाती है। ऐसे में इस दिन जरूरतमंद छात्रों को अध्ययन सामग्री का दान करें।  जरूरतमंद बच्चों को किताबें-पेंसिल का दान करें। ऐसा करने से आपको ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होगी।

सफेद चीजों का दान

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करें। पूर्णिमा के दिन चावल, चीनी आदि सफेद चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा का स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही चंद्र दोष भी दूर होता है।

पीले रंग की चीजों का दान

इस बार आषाढ़ पूर्णिमा गुरुवार को पड़ रही है, इसलिए इस दिन पीले रंग की चीजों का दान करना बेहद फलदायी होता है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र, केसर, चने की दाल का दान करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। जनता  टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)


संबंधित समाचार