होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आशा भोंसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

आशा भोंसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

 

Asha bhosle awarded with lata dinanath mangeshkar award: इस साल होने वाले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन और सिंगर आशा भोसले को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आशा भोसले का नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

बता दें कि उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 16 हजार से भी ज्यादा गानें गाए हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत मंगेशकर परिवार ने लता मंगेशकर की याद में की थी। चलिए जानते है इस पुरस्कार की शुरुआत कब और क्यों की गई थी।

इस साल हुई पुरस्कार की शुरुआत
आपको बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत 6 फरवरी 2022 में की गई थी। इस पुरस्कार की स्थापना होने के बाद सबसे पहले यह सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था। इस बार यह पुरस्कार स्वर कोकिला की बहन आशा भोसले को चुना गया हैं। लता दीनानाथ पुरस्कार की घोषणा की मंगलवार को मुंबई में लता मंगेशकर के घर प्रभुकुंज में की  गई, उस समय वहां हृदय नाथ मंगेशकर और उषा मंगेशकर के साथ पूरा परिवार मौजूद था। 

वहीं आशा भोसले के अलावा पंकज उधास और विद्या बालन को भी इस पुरस्कार से सम्मानिक किया जाएगा। पंकज उधास को भारतीय संगीत में योगदान देने के लिए और विद्या बालन को सिनेमा में अद्भुत योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साल के सबसे अच्छे नाटक के लिए प्रशांत दामले फैन फाउंडेशन और अति लागू को भी सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार स्थापना उद्देश्य
लता दीनानाथ पुरस्कार के स्थापना का उद्देश्य है कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने देश के लोगों को रास्ता दिखाया है या उनकी प्रेरणा बने हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पुरस्कार समारोह 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से 8 बजे तक षणमुखानंद हॉल में आयोजित किया जायेगा, जिस दिन इस समारोह का आयोजन रखा गया है उस दिन लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर का स्मृति दिवस भी है। इस समारोह में कला, साहित्य, संगीत और राजनीति से जुड़े कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी। 

लता मंगेशकर का 2022 में निधन
आपको बता दें की लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 में मल्टिपल ऑर्गन फेल्यिर के कारण हो गया था। लता मंगेशकर लंबे समय से बीमार थी।

 


संबंधित समाचार