Anushka Sharma Virat Kohli Wimbledon: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं। इस बीच, वे अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप 2025 में नजर आए। इस इवेंट से दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके अलावा, क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर नोवाक जोकोविच की एलेक्स डी मिनाउर को हराकर अपने 16वें विंबलडन क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए प्रशंसा भी की।
स्टाइलिश अंदाज में नजर आए अनुष्का-विराट
वायरल तस्वीरों में अनुष्का शर्मा व्हाइट कोट में नजर आ रही हैं। वहीं, विराट ब्राउन कोट में नजर आ रहे हैं। दोनों को विंबलडन में मैच देखते हुए देखा जा सकता है। मौजूदा तस्वीरों के अलावा अनुष्का और विराट की 10 साल पहले विंबलडन की तस्वीर भी वायरल है। विराट कोहली ने विंबलडन से जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी भी पोस्ट की है। विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'क्या मैच था। ग्लेडिएटर नोवाक जोकोविच के लिए यह हमेशा की तरह ही था।'
Virushka at Wimbledon 📸 pic.twitter.com/rl3F5oHjDV
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) July 7, 2025
अनुष्का और विराट की तस्वीरों पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
स्टार कपल ने विंबलडन में खूब मस्ती की होगी, लेकिन तस्वीरें इसके साथ न्याय नहीं कर पाईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी यही इशारा किया। इन तस्वीरों पर एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों बोर हो रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जो लोग वाकई इस खेल को पसंद करते हैं, वे टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं। जबकि जो टिकट खरीद सकते हैं, वे पूरी तरह से बोर दिख रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा बोर हो रही हैं।' अनुष्का शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो इन दिनों वे फिल्मों से दूर हैं। वे अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म जीरो 2018 में रिलीज हुई थी और दिसंबर 2022 में ओटीटी पर आने वाली त्रिपती डिमरी की फिल्म काला में उनकी स्पेशल अपीयरेंस है।
विंबलडन में ये हस्तियां भी दिखीं
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा भी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंची थीं। देसी गर्ल यहां अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रमोशन के लिए आई थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक जोनास भी नजर आए। पीसी की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी अपने राजनेता पति राघव चड्ढा के साथ विंबलडन में नजर आईं।
यह भी पढ़ें- Chamoli में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत