पर्वतारोही अनीता कुण्डू ने बुधवार को भारतीय समयनुसार 12 बजकर पांच मिनट पर दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागोआ को फतेह किया। फतेह करने के बाद अनीता ने बताया कि यहां का तापमान माइनस 50 डिग्री है। अनीता कुंडू ने अपने सेवन समिट अभियान के तहत यह छठे महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतेह करने का गौरव हासिल किया है।
गौरतलब रहे कि पर्वतारोही अनीता कुंडू ने 23 दिसंबर को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागोआ की चढ़ाई शुरू की थी। इस दल में कुल 9 सदस्य थे जिनमें हरियाणा से केवल अकेली अनीता कुंडू शामिल थीं। गौरतलब रहे कि अनीता कुण्डू सेवन सेमिट अभियान पर हैं और वे इस अभियान के दौरान सातों महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों को फतेह करने का लक्ष्य बनाए हैं।
मुझे आज बेहद ख़ुशी हो रही है कि मैंने हड्डियों को गला देने वाली ठंड(-50°), तेज़ हवाएं, कम ऑक्सीजन आदि अनेकों बाधाओं को पार करते हुए दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ फ़तेह करके एक ओर उपलब्धि अपने देश के नाम करने में क़ामयाबी हांसिल की.आज सुबह 12:05pm पर, 01-01-2020 pic.twitter.com/UkdZHaS5aO
— Anita Kundu (@IamAnitaKundu) January 1, 2020
इस अभियान के तहत अब तक वह इंडोनेशिया की कारस्टेंट पिरामिड चोटी, यूरोप की अलबुर्स, अफ्रिका की मिलिमंजारो, अंटाकर्टिका की विन्सन चोटी को फतेह कर चुकी हैं। अनिता कुंडू ने हाल ही में 27 सितंबर को 26781 फीट ऊंचाई वाली माउंट मनासूल चोटी को फतेह किया था। इसी वर्ष जनवरी माह में अनिता कुंडू ने दुनिया की सबसे ठंडी चोटियों में सुमार विन्सन चोटी को फतेह किया था। इससे पूर्व अनीता कुंडू 2013 व 2017 में माउंट एवरेस्ट को नेपाल और चीन की ओर से फतेह कर भारत की पहली एवरेस्ट विजेता का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।