होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अन्नामलाई का अगला ठिकाना राज्यसभा? BJP के दिग्गजों से मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस

अन्नामलाई का अगला ठिकाना राज्यसभा? BJP के दिग्गजों से मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस

 

 K. Annamalai: बीजेपी छोड़ने और नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक उनके नए रोल को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी नेतृत्व की तरफ से उनको कहा गया कि पार्टी उनकी क्षमता में मुताबिक उनको जिम्मेदारी देते आई है और आगे भी इसके अनुसार उनको जिम्मेदारी दी जाएगी। 

क्या राज्यसभा जाएंगे अन्नामलाई?

सूत्रों के मुताबिक वह भाजपा के अन्य सीनियर नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। अन्नामलाई की दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अन्नामलाई के बीजेपी छोड़कर नई पार्टी बनाने चर्चा के अलावा पार्टी के उनको राज्यसभा सीट का ऑफर देने की भी चर्चाएं हैं। कयासबाजी के बीच दिल्ली रवाना होने से पहले अन्नामलाई ने अपने बारे में चल रही अटकलों पर विस्तार से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कृपया प्रतीक्षा करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे. इस टिप्पणी ने संभावित घोषणा को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

2020 में बीजेपी में हुए शामिल

पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए और तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए। 2021 से 2025 तक राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई राज्यव्यापी अभियानों का नेतृत्व किया और युवा मतदाताओं और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच एक मजबूत समर्थन आधार बनाया। 

क्यों हो रहीं पार्टी छोड़ने की चर्चाएं

2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं, जिसमें भाजपा के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक होने के बावजूद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। कक्षा नौ के छात्रों के लिए त्रिभाषा नीति को आगे बढ़ाने के केंद्र के फैसले की उनकी हालिया आलोचना ने भी राजनीतिक बहस छेड़ दी और पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों को लेकर नई अफवाहें पैदा कर दीं। 


संबंधित समाचार