होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अनिल विज को आया एसपी संगीता कालिया पर गुस्सा, एसपी का फिर किया तबादला

अनिल विज को आया एसपी संगीता कालिया पर गुस्सा, एसपी का फिर किया तबादला

 

हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज को एक बार फिर राज्‍य की महिला एसपी संगीता कालिया पर गुस्सा आया है। बता दें अनिल विज की शिकायत के बाद संगीता का एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। करीब दो महीने पहले भी पानीपत में संगीता कालिया का तबादला हुआ था।

 

महिला एसपी संगीता पिछले शुक्रवार को आयोजित जिला कष्‍ट निवारण समिति की बैठक में नहीं आईं और इससे पहले भी वह दो बैठकों में नहीं पहुंची थी। इस पर अनिल विज गुस्‍सा हो गए और उन्‍होंने इस बारे में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल से संगीता कालिया की शिकायत की। दोनों के बीच विवाद काफी पुराना है। दरअसल करीब ढ़ाई साल पहले फतेहाबाद में विज और महिला एसपी के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद काफी सुर्खियों में आ गया था और प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया था।

 

बुधवार को ही संगीता के तबादले का आदेश हरियाणा सरकार ने जारी कर दिया था। अनिल विज ने दो दिन पहले मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल से उनकी शिकायत की थी। राज्य सरकार ने संगीता कालिया को भोंडसी में आइआरबी कमांडेंट के तौर पर नियुक्‍त किया है। संगीता का पानीपत में एसपी पद पर तबादला इसी साल

 

विज ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा था कि एक एसपी का तीन-तीन बार लगातार कष्ट निवारण की बैठक में नहीं आना बड़ी अनुशासनहीनता है। आइपीएस अधिकारी पर सरकार को सर्विस रूल्स के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए। बताया जाता है कि सीएम ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और संगीता कालिया पर सरकार की गाज गिर गई।

 

बीते सप्ताह हुई पानीपत की कष्ट निवारण समिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले कालिया अर्जेंट लीव लेते हुए अवकाश पर चली गई थी। सूत्रों के अनुसार फतेहाबाद में हुए विवाद के कारण महिला एसपी इन बैठकों से बच रही हैं।


संबंधित समाचार