होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कर्मचारियों की हड़ताल से प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कर्मचारियों की हड़ताल से प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

 

हरियाणा में 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. कर्मचारियों की हड़ताल को बरकार देखकर तो यहीं कहा जा रहा है कि कर्मचारियों का गुस्सा चरम सीमा के पास पहुंच गया है. सरकार को लेकर एनएचएम के कर्मचारियों का आंदोलन फीका नहीं पड़ता दिखाई दे रहा हैं. दरअसल, नेश्नल हैल्थ मिशन कर्मचारियों (NHM)  ने सरकार के खिलाफ जॉब सिक्योरिटी समेत कई मांग की थी. सरकार के मांगे पूरी न करने पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई. नेश्नल हैल्थ मिशन कर्मचारियों ने अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल का हत्थकंडा अपनाया है. आलम यह है कि हड़ताल को देखते हुए प्रदेश के सभी अस्पतालों के आस-पास धारा-144 लगा दी गई है.बता दें कि प्रदेश अस्पतालों के आसपास पुलिस नियुक्त कर दी गई है. सूत्रों के मुताबित कई जिलो मे हड़ताली कर्मचारियों व पुलिस के बीच झड़प भी हुई. पुलिस ने सर्व कर्मचारी संघ के गुड़गांव जिले के प्रधान कवंर लाल यादव, सचिव संजय सैनी व ब्लॉक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद कर्मचारियों के तीखे विरोध के बाद पुलिस को इन्हे मजबूर होकर रिहा भी करना पड़ा.

उधर, पता चला कि हड़ताल का सहयोग करने के आरोप मे संघ के आडीटर राजबीर बेरवाल को जींद से फिरोजपुर झिरका तबदील कर दिया है. 53 नेताओं की बर्खास्तगी से गुस्साए एनएचएम कर्मचारियों ने सभी जिलो में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन कियें और ऐलान किया कि एनएचएम कर्मचारियों को पक्का नही किया जाएगा. तबतक प्रदेश मे अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.
संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि एक तरफ मुख्यमंत्री कह रहे है कि हड़ताली कर्मचारियों के लिये दरवाजे खुले है उन्हे समझौते की ओर बढना चाहिए, वहीं दूसरी तरफ विभाग के मंत्री अनिल विज बर्खास्त नेताओं की सूची को बढाने मे लगे हुये है,इतना ही नही सभी सीएमओ को हड़ताल को तोड़ने के कड़ाई से निर्देश दिये गये है. सीएमओ इस कार्य मे जुट है मगर तमाम प्रयासों के बावजूद हड़ताल बढती जा रही है.


संबंधित समाचार