होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जगह-जगह मस्जिद देख भड़के अमेरिकी सांसद, बोले-‘ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं Pak में हैं’

जगह-जगह मस्जिद देख भड़के अमेरिकी सांसद, बोले-‘ऐसा लगता है जैसे आप डलास में नहीं Pak में हैं’

 

Brandon Gill: अमेरिकी सांसद ब्रैंडन गिल ने टेक्सास राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़ते 'इस्लामीकरण' पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने दावा किया है कि कुछ शॉपिंग मॉल का माहौल देखकर लगता है कि वो डलास में नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तान आ गए हैं।

ब्रैंडन गिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामी प्रवासन अमेरिका को बर्बाद कर रहा है।

रियल अमेरिकाज़ वॉयस के साथ एक इंटरव्यू में ब्रैंडन गिल ने कहा, 'मुझे अपने मतदाताओं से लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं जो डलास क्षेत्र के इस्लामीकरण को लेकर बेहद परेशान हैं।'

इस्लामीकरण पर जताई चिंता

गिल ने आगे कहा कि उनके मतदाता उन मस्जिदों के बारे में सुन रहे हैं जो उस जमीन के पास बन रही हैं जिस पर वो या उनका परिवार पीढ़ियों से मालिक रहा है। उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पूरे समुदाय बदल रहे हैं। आप मतदाताओं को अपने स्थानीय मॉल में जाते हुए सुनते हैं, और जब आप चारों ओर देखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप डलास, टेक्सास में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हैं. ये एक समस्या है।'

जनता को दी चेतावनी

गिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी कई पोस्ट किए हैं। यहां उन्होंने लिखा, 'अमेरिका यूरोप की गलतियों को नहीं दोहरा सकता। हम देख चुके हैं कि इस्लामीकरण हावी होने पर क्या होता है।'


संबंधित समाचार