होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेजन के सीईओ बेजोस ने 1172 करोड़ रु में घर खरीदा, लॉस एंजिल्स में सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील

अमेजन के सीईओ बेजोस ने 1172 करोड़ रु में घर खरीदा, लॉस एंजिल्स में सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील

 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर का आलीशान घर खरीदा है। खबर के मुताबिक, बेजोस ने इस आलीशन घर को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है। यह लॉस एंजिल्स में किसी रिहायशी संपत्ति का अब तक का सबसे महंगा सौदा है।

इससे पहले मीडिया एग्जीक्यूटिव लाशन मर्डोक ने 2019 में चार्टवेल नाम की प्रॉपर्टी 15 करोड़ डॉलर में खरीदी थी। वार्नर ब्रदर्स के पूर्व अध्यक्ष जैक वार्नर ने इस घर को 1930 में बनवाया था। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस की संपत्ति 110 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है।

वार्नर एस्टेट को बेचने वाले गेफेन ने इसे 1990 में 4.75 करोड़ डॉलर में खरीदा था। इसे वार्नर स्टूडियो ने 1937 में बनाया था। यह 9.4 एकड़ में फैला है, इसमें कई गार्डन और गेस्ट हाउस हैं। एक स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, गैस पंप और गोल्फ कोर्स समेत कई तरह की आलीशान सुविधाएं हैं।

 


संबंधित समाचार