होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में लोकसभा और विस चुनावों की हो रही है तैयारी, समस्त राजनीतिक दल फील्ड पर

हरियाणा में लोकसभा और विस चुनावों की हो रही है तैयारी, समस्त राजनीतिक दल फील्ड पर

 

हरियाणा में एक ओर जहां भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव समय पर होने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर राज्य चुनाव आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने की संभावना के मद्देनजर तैयारी कर रहा है। इसके लिए केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा राज्यों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) भी भेजी जा रही हैं।

 

दरअसल हरियाणा निर्वाचन आयोग को लग रहा है कि प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के निर्देश मिल सकते हैं। सरकारों के कार्यकाल के हिसाब से लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 और विधानसभा चुनाव अक्टूबर-2019 में प्रस्तावित हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने दोनों चुनाव एक साथ होने का संकेत कई बार दिया, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह चुनाव समय पर होने का दावा किया है। इसके बावजूद राज्य के प्रमुख विपक्षी दल इनेलो, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव एक साथ होने की संभावनाएं जताते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

प्रदेश के समस्त राजनीतिक दल फील्ड में उतर चुके हैं। हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंकुर गुप्ता के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग भी लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर तैयार है। सभी राज्यों में ईवीएम पहुंचनी शुरू हो गई हैं। हरियाणा में 23,500 कंट्रोल यूनिट मंगाई गई हैं और चुनाव के लिए 47,000 हजार बैलेट यूनिटस भी मंगाई गई हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार यदि राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो राज्य चुनाव आयोग को कोई दिक्कत नहीं है। जिस तरह के भी आदेश केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलेंगे, उसे पूरा करने के लिए राज्य चुनाव आयोग तैयार है।

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, '' हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव कब होंगे, यह तो सरकार बताएगी, लेकिन कांग्रेस इनके लिए पूरी तरह से तैयार है। जनता सत्तारूढ़ दल को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और चुनाव का इंतजार कर रही है। चुनाव चाहे कल ही हो जाएं, हम तैयार हैं।


संबंधित समाचार