होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शादी के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं Alia Bhatt, पोस्ट शेयर की दी खुशखबरी

शादी के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं Alia Bhatt, पोस्ट शेयर की दी खुशखबरी

 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोमवार की सुबह यह खुशखबरी खुद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है कि वह गर्भवती हैं। शेयर की गई तस्वीर में आलिया को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है, इस दौरान उनके  पति  रणबीर भी उनके साथ नजर आए, जिसमें दोनों लव बर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'
 


गौरतलब है कि आलिया और रणबीर की इसी साल 14 अप्रैल को शादी हुई थी। दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था। दोनों ने बड़े ही सिंपल तरीके से कुछ चुनिंदा दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लिए थे। हालांकि दोनों के फैंस को उम्मीद नहीं थी कि कपल इतनी जल्दी गुड न्यूज़ देगा। पर अब, जब यह खबर आ ही गई है तो आलिया-रणबीर के चाहने वाले भी बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें- सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का 60 साल की उम्र में निधन, इन पर बन चुकी है फिल्म


संबंधित समाचार