होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बांग्लादेश-नेपाल जैसे आंदोलन की जरूरत, शासकों को...JJP चीफ अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान

बांग्लादेश-नेपाल जैसे आंदोलन की जरूरत, शासकों को...JJP चीफ अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान

 

Ajay Chautala Viral Video: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का एक विवादित बयान सामने आया है। अजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ ज़िले में हुई एक युवा कॉन्फ्रेंस में ये विवादित बातें कहीं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासकों को उनकी सत्ता की कुर्सी से घसीटकर सड़कों पर लाना होगा और पीटना होगा। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि भारत को नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की ज़रूरत है, जहाँ शासकों के साथ बेरहमी से पेश आया गया था।

'शासकों को देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा'

JJP अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा, "हमें उन्हें (शासकों को) देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा। हमें यहाँ भी बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसा आंदोलन शुरू करना होगा।" गौरतलब है कि अजय चौटाला हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं।

अजय चौटाला ने कहा कि पड़ोसी देशों के युवाओं ने आंदोलन किए और सरकार को उखाड़ फेंका। उन्होंने शासकों को रातों-रात देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। नेपाल के युवाओं ने एकजुट होकर न सिर्फ़ उन्हें सड़कों पर पीटा, बल्कि देश से बाहर भी खदेड़ दिया। इसी तरह, इन शासकों को भी उनकी सत्ता की कुर्सी से घसीटकर नीचे लाना होगा, सड़कों पर लाना होगा और पीटना होगा। हमें उन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करना होगा। तभी हम इस कुशासन से आज़ाद हो पाएंगे।


संबंधित समाचार