होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस वजह से धनुष से अलग हुई ऐश्वर्या, जानें किसके पास होगी बच्चों की कस्टडी

इस वजह से धनुष से अलग हुई ऐश्वर्या, जानें किसके पास होगी बच्चों की कस्टडी

 

साउथ फिल्मों के सुपरहिट एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने अपनी सहमति से अलग रहने का फैसला किया है। दोनों लंबे वक्त तक शादी के बंधन में रहने के बाद अब अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोमवार को एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने तलाक लेने की खबर पब्लिक की। 

दोनों के बीच कभी तनाव की खबरें सामने नहीं आईं ऐसे में उनके अचानक तलाक के फैंस शॉक में हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर तलाक की वजह क्या है?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक धनुष काम में कुछ ज्यादा ही बिजी रहने लगे थे। वह शूटिंग के लिए अक्सर बाहर ही रहा करते थे और ऐश्वर्या को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इन्हीं चीजों के चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि धनुष बहुत ज्यादा काम करने लगे थे और उनके करीबी जानते हैं कि धनुष काम को कितनी प्राथमिकता देते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक धनुष ने कई बार काम के चलते अपने रिश्ते पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते दोनों के बीच फासले बढ़ने लगे। धनुष ने उस वक्त भी फिल्में साइन कीं जब दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। हालांकि खबर ये भी है कि दोनों ने अलग होने से पहले काफी विचार-विमर्श किया था। अंत में दोनों ने अपने रास्ते अलग करना ही ठीक समझा।

धनुष और ऐश्वर्या 18 साल की शादी के बाद एक दूसरे से अलग हुए हैं। उनके दो बेटे हैं- यात्रा और लिंगा। जहां तक बच्चों की कस्टडी का सवाल है तो अभी तक इस बारे में कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कहा ये जा रहा है कि दोनों ने बच्चों को मिलकर पालने का फैसला किया है। भविष्य में दोनों बच्चों के साथ पब्लिक अपीयरेंस भी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक पर राम गोपाल का विवादित ट्वीट, बोले - शादी है थोपा हुआ रिवाज


संबंधित समाचार