होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Air india की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में अचानक लगे तेज झटके, कई यात्रियों को आई चोटें

Air india की दिल्ली से सिडनी जा रही फ्लाइट में अचानक लगे तेज झटके, कई यात्रियों को आई चोटें

 

Air India flight from Delhi to Sydney : दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया के फ्लाइट में अचानक तेज झटके लगने लगे, जिसके कारण यात्रियों को चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि घायल यात्रियों में से किसी को भी अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत नहीं पड़ी। सभी घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर उतरने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा दी गई। 

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार को हुई, जब विमान एएआई-302 अचानक खराब मौसम के चलते प्रभावित हुआ। अशांति के चलते कई यात्रियों को खरोंच और मोच सहित मामूली चोटें आईं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों के अनुसार, केबिन क्रू के सदस्यों ने स्थिति पर तुरंत काबू पाया। वहीं, घायल यात्रियों का इलाज किया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। हालांकि किसी भी यात्री को सिडनी में उतरने पर अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं थी। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सहित बुनियादी चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। 

 


संबंधित समाचार