होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अहान पांडे और शरवरी की जोड़ी मचाएगी धमाल, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट का ऐलान

अहान पांडे और शरवरी की जोड़ी मचाएगी धमाल, 'बेपरवाह' की रिलीज डेट का ऐलान

 

Ahaan Panday New Film: अहान पांडे ने मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई। तभी से फैंस अहान को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अहान जल्द ही यशराज फिल्म्स की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह शरवरी वाघ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का टाइटल और पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है।

फिल्म का नाम ‘बेपरवाह’ है, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जबकि आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं। यह एक रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। फिल्म के पहले पोस्टर से इसकी कहानी में रोमांस और एक्शन का मेल देखने को मिल रहा है। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

शरवरी संग रोमांस करेंगे अहान

पोस्टर में अहान के हाथ में बंदूक है, जबकि शरवरी गिटार पकड़े नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पोस्टर में नहीं दिखाए गए हैं। इससे मेकर्स ने फिलहाल उनके लुक को छिपाकर रखा है। पोस्टर के साथ डायलॉग भी सुनाई दे रहा है, जिसमें अहान की आवाज में सुनाई देता है, “बेपरवाह है इश्क, क्या करूं? बेपरवाह, बेइंतहा करूं। कोई भी आए तो… सब तबाह, तबाह, तबाह कर दूं।”

‘बेपरवाह’ में अहान और शरवरी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि यशराज फिल्म्स के साथ यह अहान की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘सैयारा’ से अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। इस पोस्टर पर अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा का रिएक्शन भी आया। एक्ट्रेस ने कमेंट कर लिखा, “बेस्ट ऑफ बेस्ट! बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं!”

कब रिलीज होगी अहान-शरवरी की फिल्म?

मेकर्स ने फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए अली अब्बास जफर भी यशराज फिल्म्स के साथ वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह इस बैनर के साथ ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वैसे तो फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कास्ट में बॉबी देओल भी शामिल हो गए हैं।


संबंधित समाचार