होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद, दिल्ली में सभी स्कूलों को किया गया बंद

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद, दिल्ली में सभी स्कूलों को किया गया बंद

 

प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार (Delhi Govt) ने गुरुवार को राज्य में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण बच्चों की सेहत को देखते हुए सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।



एक्यूआई का स्तर हुआ खतरनाक
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीच में दो-तीन दिन सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में AQI एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी पर गुरुवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 448 दर्ज किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी दिखी।

 

यह भी पढ़ें- सिर्फ एक ही भाषा में छापे जाएंगे प्रश्न पत्र, या तो इंग्लिश या फिर हिंदी: स्कूलों से सीबीएसई बोर्ड


संबंधित समाचार