होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

साध्वियों से दुष्कर्म करने के बाद, जेल में ऐसा है गुरमीत का हाल

साध्वियों से दुष्कर्म करने के बाद, जेल में ऐसा है गुरमीत का हाल

 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में सब्जियों की खेती कर रहा है। गुरमीत दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम ने जेल में डेढ़ क्विंटल आलू उगाई है। इतना ही नहीं जेल की एक हजार गज जमीन पर गुरमीत ने चार-पांच हरी सब्जियां भी उगाई हैं। बताया जाता है कि वह जेल में पूरी लगन से सब्जियों की खेती में लगा रहता है।

 

बता दें जेल में किए जा रहे कार्य का गुरमीत को अभी तक वेतन नहीं मिला है, क्योंकि अदालत ने उसके सभी खाते सील कर रखे हैं। ऐसे में जेल में गुरमीत का खर्चा परिजनों द्वारा दिए गए रुपये से ही चल रहा है। गौरतलब है कि साध्वियों से दुष्कर्म मामले में गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 25 अगस्त 2017 को दोषी ठहराया था जिसके बाद से वह सुनारिया जेल में बंद है। अदालत ने उसे 28 अगस्त को 20 साल की सजा सुनाई थी। जेल नियमों के मुताबिक गुरमीत को श्रम के तौर पर बागवानी का कार्य सौंपा गया था। जेल प्रशासन ने इसके लिए उसे एक हजार गज जमीन मुहैया करवाई थी।

 

गुरमीत रोजाना करीब दो घंटे खेती करता है जिस दौरान उसने आलू, घीया, तोरी, टमाटर व एलोवेरा की बिजाई की है। आलू की फसल तैयार हो गई है। करीब डेढ़ क्विंटल आलू की उपज हुई है। एलोवेरा की पौध भी काफी बड़ी हो गई है। अब तो केवल एलोवेरा की निराई का कार्य ही शेष है। वह सुबह-शाम योग व ध्यान भी करता है। जेल में बना खाना खाता है। इतना ही नहीं देखरेख में लगे चार नंबरदारों के साथ वह खूब बतियाता भी है।

 

जेल के नियमों के अनुसार, किसी भी कैदी को मेहनताना की राशि नकद नहीं दी जाती। प्रत्येक कैदी के खाते में ऑनलाइन ही मेहनताना की राशि भेजी जाती है। अदालत के आदेश पर गुरमीत के सभी खाते सील हैं। ऐसे में उसके खाते में मेहनताने का अभी तक एक भी रुपया नहीं डल सका है।


संबंधित समाचार