सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर से सबका ध्यान खुद की और खींचा है। उमरान ने आखिरी ओवर मेडन डालने के साथ ही लगातार तीन विकेट झटके थे। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) का यह तेज गेंदबाज अपनी घातक और लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की बॉलिंग स्पीड की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे के लिए सेलेक्टर्स की नजरों में पहुंच गई है।
दिनेश कार्तिक ने निभाया फिनिशर का रोल
दिनेश कार्तिक (Dinesh kartick) इस आईपीएल (IPL) में बेहतरीन फिनिशर के तौर पर उभर रहे हैं। कार्तिक के बारे में दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का कहना है कि टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup) में फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं। दिनेश खुद भी टीम इंडिया (Team India) में वापसी की इच्छा जाहिक कर चुके हैं। इस आईपीएल में वह 210 की एवरेज और 205 के स्ट्राइक से काफी रन बना रहे हैं। आईपीएल की 7 पारी में 6 बार वह नॉटआउट (NotOut) हुए हैं। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 34 बॉल पर 66 रन उनका अब तक का बेस्ट स्कोर है।
चहल ने दिखाया हैट्रिक से दम
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने इस आईपीएल से अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। कोलकाता (Kolkata) के खिलाफ हैट्रिक करने के बाद से चहल की जमकर तारीफ हो रही है। वह इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन चुके हैं। अपने दमदार प्रदर्शन से उन्होंने सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।ट
एक्शन में बदलाव से बढ़ी टी. नटराजन की स्पीड
इस आईपीएल में टी. नटराजन (T. Natarajan) ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। घुटने की चोट लगने के बाद नटराजन ने 6 मैचों में 17.33 की एवरेज से अब तक 12 विकेट लिए हैं। 37 रन देकर तीन विकेट लेना उनका बेस्ट मेच है। इंजरी से उबरने के बाद उन्होंने अपने एक्शन में कुछ बदलाव किया है। इससे उनकी बॉलिंग स्पीड भी काफी बढ़ी है।
कप्तानी के साथ ही हार्दिक पंड्या ने दिखाया बल्ले से दमदार प्रदर्शन
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इस आईपीएल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की कप्तानी के साथ ही बल्ले और बॉल दोनों से अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। हार्दिक ने अब तक 5 मैच में 76 की औसत से कुल 228 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 52 गेंदों पर 87 रन की धमाकेदार पारी खेलने के अलावा वह 5 मैचों में 4 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: Delhi Capitals के फैंस के लिए अच्छी खबर, नेगेटिव आई खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट