होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगेंगे Adhir Ranjan Chowdhury

राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगेंगे Adhir Ranjan Chowdhury

 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर माफी मांगने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को नहीं घसीटने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि, "मैं राष्ट्रपति का अपमान करने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता। मैंने यह गलती बोल दिया था। अगर राष्ट्रपति को बुरा लगा तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलूंगा और इस बात के लिए उनसे माफी मांगूंगा। वे चाहें तो मुझे इसके लिए फांसी दे सकते हैं। मैं सजा भुगतने के लिए भी तैयार हूं, लेकिन इसमें सोनिया गांधी को क्यों घसीटा जा रहा है?"

बीजेपी सांसदों की सोनिया के साथ तीखी बहस
बुधवार को संसद के दोनों सदनों में अधीर रंजन के बयान पर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से लोकसभा और राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद संसद के बाहर सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के बीच तीखी बहस हो गई।

दरअसल, सोनिया गांधी भाजपा की सांसद रमा देवी के पास गई और कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। इस पर स्मृति ईरानी बीच में दखल देते हुए सोनिया गांधी भड़क गईं। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि मैं आपसे बात नहीं करना चाहती। सोनिया गांधी ने कहा Don't talk to me, जिसके जवाब में स्मृति ईरानी ने भी कुछ शब्द कहे और दोनों के बीच करीब दो मिनट तक बहस चलती रही।

यह भी पढ़ें- Vaishno Devi: वैष्णो देवी भवन को जाने वाला नया मार्ग किया गया बंद, जानें क्या है कारण


संबंधित समाचार