होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े

सलमान खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े

 

सलमान खान हर साल ईद पर फिल्म लेकर आते हैं। ईद 2021 की सलमान खान अभी से अनाउंसमेंट कर चुके हैं। ईद 2021 में सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ  एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रोमांस करती नजर आएंगी।

फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने पूजा के फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस होने की खबर कंफर्म की है। साजिद ने बताया, पूजा के साथ हाउसफुल 4 में काम करने के बाद हमे लगा कि वह इस फिल्म के लिए परफेक्ट रहेंगी। उनका स्क्रीन प्रिसेंस कमाल का है और सलमान खान के साथ जोड़ी अच्छी लगेगी। यह कहानी को नयापन लाने में मदद करेगा।

सलमान खान ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने ट्वीट किया था अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर रहा हूं। कभी ईद कभी दिवाली। कहानी और प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्ट फरहाद समजी कर रहे हैं। सलमान खान 2020 में ईद पर फिल्म राधे लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

 


संबंधित समाचार