होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, 6 महीने में 7वीं बार हुई घटना, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, 6 महीने में 7वीं बार हुई घटना, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

 

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि लगातार दो दिनों की रेकी के बाद रात 2 बजे बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर इस तरह हमला किया। आप फुटेज देखकर खुद ही समझ सकते हैं। अगर एक चुने हुए सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो सोचिए पश्चिम बंगाल में आम आदमी का क्या हाल होगा।

अभिषेक बनर्जी ने आगे लिखा कि पिछले 6 महीनों में मुझ पर जानलेवा हमले की यह 7वीं कोशिश है। फिर भी न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की और न ही न्यायपालिका ने कोई दखल दिया। पूरे राज्य में गुंडे बेखौफ होकर उपद्रव मचा रहे हैं, क्योंकि न्यायपालिका लगातार आंखें मूंदे बैठी है। महोदय, मूक दर्शक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद!

बंगाल पुलिस पर आरोप

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने BJP समर्थकों पर शनिवार, 7 नवंबर की सुबह कोलकाता में उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया है। खबर है कि यह घटना सुबह करीब 2 बजे उनके कालीघाट स्थित घर के बाहर हुई, जहां TMC कार्यकर्ता उनका 39वां जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

इस घटना से TMC और BJP समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें पत्थरबाजी, मारपीट और पार्टी के बैनर व पोस्टर को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे। बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह मौके पर मौजूद होने के बावजूद कथित हमले को रोकने में नाकाम रही।


संबंधित समाचार