होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आप और जजपा में गठबंधन, AAP को 3, JJP को मिली 7 सीटें

आप और जजपा में गठबंधन, AAP को 3, JJP को मिली 7 सीटें

 

Edited By: रक्षित कुमार

पंचकूला। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समझौता हो गया है। दाेनों पार्टियों में सात और तीन सीटों के फाॅर्मूले पर सहमति बनी है। समझौते का ऐलान सांसद दुष्‍यंत चौटाला और आप के नेता गोपाल राय ने किया। हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते दुष्‍यंत चौटाला ने साल 2018 में जेजेपी की स्‍थापना की है।   .

प्रेस से बात करते हुए आम आदमी पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा, 'हरियाणा में पिछले 1 साल से आम आदमी पार्टी अपने अभियान को मजबूती से चला रही थी, तभी जेजेपी का जन्म हुआ, जो दिल्ली की तरह हरियाणा में भी बदलाव का सपना देखती है। हाल के जींद उपचुनाव में जेजेपी ने आप का साथ दिया। यहां कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को उतारा था। हमने मजबूती से मुकाबला किया और दूसरे पर नंबर पर आए। हरियाणा में कांग्रेस बिखर चुकी है, हरियाणा का युवा हमारा साथ देगा। इन लोकसभा चुनावों में जेजेपी 7 और आप 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।' 

इस मौके पर मौजूद दुष्‍यंत चौटाला ने कहा, 'जींद उपचुनाव की तरह अब फिर आप और जेजेपी साथ आई हैं। दिल्ली की तर्ज पर हम हरियाणा में भी बदलाव लाएंगे। बीजेपी की राजनीति और कांग्रेस की लूट से हरियाणा की जनता परेशान है।' 


संबंधित समाचार