Aamir Khan Marriage Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। शादी के बाद से ही कई राजनेता और धार्मिक संगठन के लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए, और इसे लव जिहाद बताने लगे।
यहां तक की मंगलवार को मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती, मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने आमिर की गौरी से शादी पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया। अब इस पूरे मामले पर आमिर का बयान भी सामने आ गया है।
आरोपों पर क्या बोले आमिर खान?
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इस मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों में शादियां हुई हैं, लेकिन इनमें कभी भी धर्म बदलने की बात नहीं आई।
रेडिफ को दिए इंटरव्यू में आमिर ने लव जिहाद के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, ‘सच्चाई ये है कि हमारा परिवार बहुत खुला और सबको अपनाने वाला है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवार में हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक क्रिश्चियन से हुई है।’
धर्म बदलने पर आमिर का बयान
उन्होंने आगे कहा, ‘न तो गौरी स्प्रैट, किरण राव और न ही रीना दत्ता ने अपना धर्म बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज थीं। गौरी तो हिंदू भी नहीं हैं, वो क्रिश्चियन हैं, और वो भी प्रैक्टिस करने वाली क्रिश्चियन नहीं हैं। समय के साथ जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।’
आमिर ने रचाई तीन शादियां
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी, जो 2005 से 2021 तक चली थी। अब आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है।