होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

21 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

21 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं

 

 

1790- जनरल मीडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा किया।

1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1931- शास्त्रीय संगीत की विशिष्ट प्रतिभा पंडित विष्णु दिगंबर का निधन हुआ था।

1938- इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

1944- अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर बैठक की।

1959- हवाई अमेरिका के 50वें प्रांत रूप में अस्तिव में आया।

1963- बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा।

1968- चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो ने पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।

1972- भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी।

1997- पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।

1986- कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस से 2000 लोगों की मौत।

1988- भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई थी।

2003- संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया था।

2005- बंगलादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।

2006- भारत रत्न, शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।

2006- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया।

2008- मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2008- श्रीनगर और 'पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।

2012- अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की मौत हुई थी।

2014- राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

2016- ब्राजील के रियो डी जेनेरो में 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का समापन समारोह हुआ।