होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अफगानिस्तान से भारत आया सिखों का जत्था, बताया - जबरदस्ती काटे गए बाल

अफगानिस्तान से भारत आया सिखों का जत्था, बताया - जबरदस्ती काटे गए बाल

 

अफगानिस्तान (Afghanistan) में फंसे सिखों का एक जत्था रविवार को आखिरकार दिल्ली पहुंच गया। अफगानिस्तान में जब से तालिबान का कब्जा हुआ है तब से ये वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, यह शरणार्थियों का अंतिम जत्था है। इन सिखों का ई-वीजा विदेश मंत्रालय ने मंजूर किया था। इस जत्थे में 38 वयस्क, 17 बच्चे और तीन शिशु शामिल हैं। वहीं भारत पहुंचने के बाद इन शरणार्थियों ने अपना दुख बयां किया है।

जेल में बंद कर काट दिए गए बाल
भारत पहुंचे अफगान सिख बलजीत सिंह ने बताया कि, अफगानिस्तान की स्थिति बहुत खराब है। मुझे चार महीने के लिए जेल में बंद कर दिया गया था। तालिबान ने हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा किया। उन्होंने हमें जेल में डलवा कर हमारे बाल कटवा दिए। मैं भारत सरकार का बहुत-बहुत आभारी हूं और भारत आकर बेहद खुश हूं। एक दुसरे शरणार्थी सुखबीर सिंह खालसा ने कहा कि, हम भारत सरकार का धन्यवाद करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने यहां आने के लिए हमें ई वीजा उपलब्ध करवाया गया। अब भी अफगानिस्तान में हमारे परिवार के कई लोग फंसे हुए हैं। अब भी अफगानिस्तान से लगभग 30-35 लोग नहीं निकल पाए हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी (Vikramjit Singh Sahni) ने कहा, हम इस आखिरी जत्थे को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में जुड़े हुए थे, जो वहां फंसे हुए थे।’उन्होंने कहा कि पश्चिम दिल्ली के अर्जुन नगर स्थित गुरुद्वारे में शरणार्थियों का स्वागत करने के लिए एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में 30 अफगान सिखों का जत्था भारत पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: PFI के समर्थन में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 60 पर केस दर्ज


संबंधित समाचार