होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों और पुलिस के बीच झड़प, एक की मौत

लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों और पुलिस के बीच झड़प, एक की मौत

 

लुधियाना सेंट्रल जेल में गुरुवार को कैदियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक की मौत हो गई। झड़प में एसीपी संदीप वडेरा समेत 17 पुलिसकर्मी और 15 कैदियों के जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि 10 कैदियों ने जेल तोड़कर भागने की कोशिश की भी। इसमें से 5 को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि 5 कैदी फरार हो गए।

जेल में बुधवार रात एक कैदी की मौत के बाद से विवाद शुरू हुआ। गुरुवार सुबह तक यह विवाद बढ़ गया और कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। कैदियों ने जेल परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ी को भी आग लगा दी। घटना की सूचना पर डीसी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी पुलिस बल हालात पर काबू पाने की कोशिश में लगा है। जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने एडीजीपी जेल रोहित चौधरी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है।

जानकारी के मुताबिक, यहां सन्नी नाम के एक कैदी की बुधवार रात मौत हो गई। इस बारे में पुलिस सूत्रों की मानें तो सन्नी की तबियत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां से उसे पटियाला के रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर भड़के कैदियों का आरोप है कि सन्नी को पुलिस ने मारा है। रात में जैसी ही सन्नी की मौत का पता चला, जेल में बंद कैदी पुलिस पर हमलावर हो गए।

इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कैदियों ने हाई सिक्यूरिटी जोन में पुलिस वालों पर हमला कर दिया। पुलिस को झगड़ा कर रहे लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए। फायरिंग में संदीप सूद की मौत हो गई।


संबंधित समाचार