होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फ्रांस से 3 और राफेल बिना रुके सीधे पहुंचे भारत, जानिए अब वायुसेना के पास कितने हुए लड़ाकू विमान

फ्रांस से 3 और राफेल बिना रुके सीधे पहुंचे भारत, जानिए अब वायुसेना के पास कितने हुए लड़ाकू विमान

 

फ्रांस से तीन राफेल लड़ाकू विमानों का चौथा जत्था बुधवार शाम भारत पंहुचा। इन विमानों के आने से अब भारतीय वायुसेना की हमला करने की क्षमता में और इज़ाफा होगा। भारतीय वायुसेना ने बताया कि ये विमान फ्रांस से भारत आने के दौरान रास्ते में कहीं भी नहीं रूके और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वायु सेना टैंकरों ने आसमान में ही विमानों में ईंधन भरा।

वायुसेना ने ट्वीट कर कहा, 'तीन राफेल विमानों का चौथा जत्था भारतीय धरती पर उतर गया है। इसने फ्रांस के इसत्रेस वायुसेना अड्डे से सीधी उड़ान भरी थी।' वहीं, राफेल विमानों में ईंधन भरने के लिए भारतीय वायुसेना ने यूएई की वायुसेना का आभार जताया और इसे दो वायुसेनाओं के बीच मजबूत रिश्तों में एक और मील का पत्थर बताया। हालांकि वायुसेना ने उस स्थान का खुलासा नहीं किया है जहां राफेल विमान पहुंचे हैं।

बता दें कि इन विमानों से भारत की हवाई ताकत और बढ़ेगी। इसी के साथ भारतीय बेड़े में राफेल विमानों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इससे पहले पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचा था। इससे करीब चार साल पहले फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया गया था।

इन विमानों को पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।‍ वहीं, तीन राफेल विमानों का दूसरा जत्था तीन नवंबर को भारत पहुंचा था जबकि 27 जनवरी 2021 को तीन और विमान वायुसेना को मिले थे। इसके अलावा भारत को अगले कुछ महीनों में फ्रांस से और राफेल विमान मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, मई में संसद तक पैदल मार्च, 10 अप्रैल को बंद करेंगे KMP एक्सप्रेसवे


संबंधित समाचार