होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत, कई घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत, कई घायल

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आज सुबह तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत और कई घायल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो 2 हिस्सों में बंट गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए। यह पुलिसकर्मी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो 2 हिस्सों में बंट गई। बोलेरो में सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आरक्षी कमलेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए हैं। इन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन लंबा जाम लग गया। इसके साथ ही पहुंची सुरीर पुलिस की टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटावा कर रास्ते को खुलवाया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस भीषण हादसा देखकर सभी लोग सन्न रह गए। 

यह भी पढ़ें- Omicron को लेकर एक्शन में योगी सरकार, अब बस-रेलवे स्टेशनों पर होगी RT-PCR जांच


संबंधित समाचार