होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

3 दिन की बैंक हड़ताल, सैलरी पर क्या असर? जानें कब आएगा पैसा

3 दिन की बैंक हड़ताल, सैलरी पर क्या असर? जानें कब आएगा पैसा

 

3 Day Bank Strike: अगर महीने के आखिर में आपकी सैलरी आती है, तो हो सकता है इस महीने आप टेंशन में हों। क्योंकि 28 सितंबर से 30 सितंबर तक देशभर में बैंक में 3 दिन की हड़ताल है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार है और 27 सितंबर को रविवार है। मतलब लगातार 5 दिन तक बैंक के काम प्रभावित हो सकते हैं।

अब बैंक की बंद वाली बात में आम आदमी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सितंबर की सैलरी कब आएगी? किसकी सैलरी लेट आएगी और किसकी सैलरी जल्दी आएगी? आइए जानते हैं और आपके टेंशन को दूर करते हैं।

सैलरी किसको पहले मिलेगी?

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि सितंबर की सैलरी, मजदूरी और पेंशन 25 सितंबर को ही जारी कर दिया जाएगा, ताकि बैंक हड़ताल का असर ही न पड़े।

किसकी सैलरी लेट होगी?

अगर आपकी कंपनी 28 सितंबर से पहले आपकी सैलरी प्रोसेस कर देती है, तब तो पैसा समय पर आ सकता है। लेकिन जिन कंपनियों की सैलरी प्रोसेसिंग 28 से 30 सितंबर के बीच होती है, वहां सैलरी देरी से आ सकती है। यानी प्राइवेट कर्मचारियों के लिए ये महीना उनके एंप्लायर और बैंक प्रोसेसिंग पर ही डिपेंड करेगा।

हड़ताल में क्या-क्या बंद होगा?

अगर हड़ताल होती है, तो बैंक से जुड़े कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं। इनमें चेक क्लियरेंस, नकद जमा और निकासी, डिमांड ड्राफ्ट, अकाउंट खोलना भी शामिल हैं। वैसे एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सेवाएं चालू रहेंगी।

27 सितंबर को बैंक खुला है क्या?

बैंकों में भीड़ कम करने के लिए RBI ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 27 सितंबर, रविवार के दिन को खोलने की मंजूरी दे दी है। जिससे 28 सितंबर से शुरू होने वाली हड़ताल से पहले ग्राहकों के जरूरी काम निपट सकें और सैलरी भी समय से आ जाए।


संबंधित समाचार