होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

26 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

26 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1739: एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया।
1822: नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत।
1926: लेबनान ने संविधान अपनाया।
1957: बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।
1969: अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
1973: बहरीन ने संविधान अपनाया।
1983: जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।
1987: श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
1991: थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।
1999: इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
1999: सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2000: हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे।
2014: नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।