होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

18 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

18 मई की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1842- महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म।
1778- जेम्स कुक ने 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज की और इसे 'सेंडविच आइलैंड' का नाम दिया।
1896- 'एक्सरे मशीन' का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
1911 - सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारा।
1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज।
1930- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1933 - पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्मदिन।
1938 - राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ।
1947 - अपने जमाने के मशहूर अभिनेता एवं गायक कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।
1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1991- इराक के स्कड प्रक्षेपास्त्रों ने इजराइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इजराइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।
1974 - राजस्थान के पोख़रण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया।
1991- चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।
1994 - गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।
2002 - अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।
2002 - सियरा लिओन में गृहयुद्ध की समाप्ति की घोषणा, जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गये थे और करीब 20 लाख लोग बेघर हुये थे।
2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2009 - श्रीलंकाई सेना ने तमिल टाइगर्स (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम) को हरा दिया और इस तरह 26 साल के सैन्य अभियान के बाद श्रीलंकाई गृहयुद्ध समाप्त हो गया।
2012 - सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।