होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा: चादर की रस्सी बना, कोरोना जेल से फरार हुए 13 कैदी

हरियाणा: चादर की रस्सी बना, कोरोना जेल से फरार हुए 13 कैदी

 

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी शनिवार की रात को फरार हो गए। सभी की कैदियों की तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो ये सभी कैदी कोरोना संक्रमित हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कैदी को रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात एक बैरक की ग्रिल कैदियों ने काट दी और चादर की रस्सी बना कर भाग निकले।

आज सुबह जब कैदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वहां हड़कंप सा मच गया। और घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। शनिवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 कैदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए और चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार से फांदकर फरार हो गए। इसके साथ ही फरार सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे।

जब सुबह बंदियों की गिनती की गई तो 13 कैदी फरार होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप सा मच गया है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें जिलेभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, कल से मेट्रो सेवा भी बंद


संबंधित समाचार