होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, 74.48 फीसदी बच्चे पास

हरियाणा में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित, 74.48 फीसदी बच्चे पास

 

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने आज हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2019 (haryana board 12th result 2019 और haryana board result 2019 class 12) घोषित कर दिया हैं। हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ये नतीजे चेक किए जा सकते हैं। परीक्षा में 74.48 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

छात्र 15 मई से लेकर 5 जून तक कॉपियों की री-चैकिंग करा सकते हैं। प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट 72.61% रहा। जबकि सरकारी स्कूलों में 76.39% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हरियाणा बोर्ड में 82.48% लड़कियां, 68.01% लड़के पास हुए। हरियाणा बोर्ड ने इस बार मोबाइल ऐप पर भी रिजल्ट जारी किया है। इसे प्ले स्टोर से EDUCATION BOARD BHIWANI HARYANA नाम से डाउनलोड किया जा सकता है।

साइंस स्ट्रीम में भिवानी के दीपक ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर झज्जर की मुस्कान भारद्वाज के 492 अंक हैं। वहीं तीसरे स्थान पर गिफ्टी के 490 अंक हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में हिसार की पलक ने 500 में से 494 अंक हासिल कर के टॉप किया है। वहीं तमन्ना गुप्ता 493 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही हैं। तीसरे स्थान पर हिसार की ही मोनिका हैं, उन्हें 491 अंक मिले हैं। आर्ट्स में शिव कुमार और शिवानी वत्स ने 494 अंक हासिल कर टॉप किया है और दूसरे स्थान पर मांसी के 492 अंक और तीसरे स्थान पर गीता के 491 अंक हैं।

इस बार परीक्षा 7 मार्च से शुरु हुई थी तथा 5 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। 12वीं की परीक्षा में इस बार 1,91,000 बैठे थे। जिनमें 1,42,640 छात्र पास हुए हैं। जबकि 29,688 छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है। इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम मात्र 40 दिन में ही घोषित कर दिया गया है।


संबंधित समाचार