होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

12 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1217 - फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1398 - तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।

1635 - स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1786 - लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।

1873 - पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1928 - फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 - अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1948 - पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।

1959 - तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

1968 - अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987 - इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1991 - अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।

1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।