होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

10 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

10 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।

पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।

1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।

1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।