होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब से खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त सैन्य सूचनाएं देने के आरोप में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब से खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त सैन्य सूचनाएं देने के आरोप में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

 

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को गुप्त सैन्य सूचनाएं देने के आरोप में पंजाब के फरीदकोट से एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से ऐसे दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जो अपराध की ओर संकेत करते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोगा जिले का निवासी सुखविंदर सिंह सिद्धू पिछले कुछ समय से फरीदकोट में रह रहा था। वह कई साल पहले एक यात्रा के दौरान कथित तौर पर पड़ोसी देश के एजेंटों के संपर्क में आया था। अधिकारी ने कहा, सुखविंदर गुरु नानक की जयंती मनाने के लिए नवंबर 2015 में तीर्थयात्रा पर पाकिस्तान गया था।

इसके बाद वह तीन पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में आया जिन्हें उसने वाट्सएप के जरिए गुप्त सैन्य जानकारी भेजना शुरू किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को राज्य पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा सेना के पास के इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सैन्य प्रतिष्ठानों की जासूसी करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की श्रृंखला में ये सबसे नया मामला है। इससे पहले मार्च में राजस्थान पुलिस ने इसी तरह के आरोप में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद परवेज नकली पहचान का उपयोग करते हुए भारती सैनिकों को हनी ट्रैप का शिकार बनाता था। इसके बाद सेना की गोपनीय और रणनीतिक जानकारियां लेकर उसे आईएसआई को भेज देता था।

पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर आईएसआई संचालकों के संपर्क में रहने के लिए पिछले 18 सालों में 17 बार पाकिस्तान की यात्रा की बात कबूल की थी। कुछ दिनों बाद एक 36 वर्षीय व्यक्ति को जासूसी के संदेह पर राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी नवाब खान भी पाकिस्तान की यात्रा के दौरान ISI एजेंटों के संपर्क में आया था।

 


संबंधित समाचार